फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा, बड़ी संख्या में उमड़े भक्त, 103 साल बाद बना खास संयोग

Sun, 10 Oct 2021 09:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

इस बार 103 वर्षों के बाद फिर से दशहरा 15 अक्तूबर को पड़ रहा है। वर्ष 1918 में इसी तारीख को मंगलवार के दिन शिर्डी में साईं बाबा ने महासमाधि ली थी। इस संयोग की सभी साईं भक्तों में चर्चा है। इससे पहले भी दो बार वर्ष 1964 (गुरुवार) व 2002 (मंगलवार) में ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 के साईं मंदिर से रविवार को भव्य और आकर्षक सजी पालकी में सवार होकर साईं बाबा भक्तों के घर रवाना हुए। पालकी यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही भक्त मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। रविवार सुबह सात बजे मंदिर से साईं बाबा पालकी में सवार होकर भक्तों के घर जाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े।

विज्ञापन


ढोल बाजे के साथ उनका स्वागत हुआ। कोरोना की वजह से अप्रैल में आयोजित होने वाली पालकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। यह पालकी यात्रा बाबा के महा समाधि दिवस पर निकाली गई। साईं बाबा चंडीगढ़ और मोहाली के 57 भक्तों के घर पहुंचेंगे रात में सेज आरती सेक्टर 25 के कॉलोनी में होगी और बाबा वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। 

महासमाधि दिवस 15 अक्तूबर को दशहरा के दिन है। दशहरे के दिन ही बाबा ने महासमाधि ली थी। मंदिर को संचालित करने वाली संस्था शिरडी साईं समाज ने पालकी यात्रा निकाली। रास्ते में साईं भक्तों के लिए दोपहर का लंगर दो बजे, सेक्टर 68, मोहाली में व यात्रा का विश्राम एवं रात्रि लंगर सेक्टर 25, चंडीगढ़ में रात्रि नौ बजे होगा। इससे पहले यात्रा के दौरान धूप आरती शाम छह बजे सेक्टर 51 चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन


श्री साईं बाबा महासमाधि महोत्सव 15 अक्तूबर को
श्री साईं बाबा महासमाधि महोत्सव के आयोजनों के सिलसिले में 15 अक्तूबर को सुबह छह बजे से साईं भक्त अपने हाथों से बाबा को मंगल स्नान कराएंगे। तत्पश्चात आठ बजे से साईं सच्चरित्र का पाठ चलेगा व महाभोग भण्डारा रात्रि 8:30 बजे से बरताया जाएगा। इसी दौरान साईं भजनों और कव्वाली का भव्य आयोजन विख्यात साई भजन गायक जॉनी सूफी कव्वाल द्वारा सांय 7.30 से किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें