फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दीनानगर में सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार, करंसी और पहचान पत्र बरामद

Sat, 17 Feb 2024 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) - फोटो : bsf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर के दीनानगर इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीओपी ठाकुरपुर से पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करते समय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


घुसपैठिए की पहचान मुहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुहम्मद असलम निवासी डढ़वाल डाकघर, कोट नैना, शकरगढ़, जिला नरोवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत की सीमा में प्रवेश कर रहा था। दोपहर को उसे पाक बीओपी ठाकुरपुर पर भारत में प्रवेश करते ही ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें