फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ जोड़ बोले पाकिस्तानी हिन्दू, ‘अस्थियों को हरिद्वार ले जाने में राम ही मदद करें’

Fri, 16 Feb 2018 09:57 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिन्दू
विज्ञापन
पाक के सिंध प्रांत से आए हिंदू जत्थे के पास वतन लौटने के लिए शुक्रवार दोपहर तक का वक्त बचा है और उसे अभी तक साथ लाई गईं  मृत परिजनों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार तक जाने का वीजा नहीं मिला है। हालांकि इन लोगों को अभी भी उम्मीद है कि भगवान उनकी विनती सुनेंगे और गंगा माई उन पर कृपा करेंगी।
विज्ञापन


वीजा देने का मामला केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय व गृहमंत्रालय से जुड़ा है। ऐसे में हरिद्वार तक इन अस्थियों को पहुंचाने के लिए दोनों मंत्रालय जिम्मेदारी लेते हैं या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। जबकि पाक से आए इन 142 श्रद्धालुओं को शुक्रवार दोपहर की ट्रेन से वापस वतन लौटना है।

 उधर, पाक से आए हिंदू श्रद्धालुओं के जत्थे को हरिद्वार जाने के वीजा को लेकर पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने वीरवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की। यह संदेश लेकर भाजयुमो के जिला प्रधान सलिल कपूर अपनी टीम के साथ पाक जत्थे के लीडर मुकेश राणा से मिलेे। उन्होंने सांपला से मुकेश राणा की फोन पर बात भी करवाई। मुकेश के अनुसार उन्होंने कहा है कि वीजा मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए सारी डिटेल ऑनलाइन ई-मेल करनी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रभु सुन लो अर्जी हमारी

पाकिस्तानी हिन्दू
पाक के सिंध प्रांत की रहने वाले अहिल्या ने भगवान से अस्थियों को गंगा माई तक पहुंचाने की प्रार्थना की है, ताकि उनके पिता राघव की आत्मा को प्रभुचरणों में स्थान मिल सके। करांची वासी मीरा भी श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हाथ जोड़कर विनती कर रही है कि हे प्रभु मदद करो।

अपने हाथों में मां पुष्पा देवी की अस्थियां लेकर सामिया कह रही है कि मां ने कहा था मेरी अस्थियां गंगा पहुंचाना। पांच साल के बाद अस्थियां साथ लाई हूं, लेकिन हरिद्वार का वीजा नहीं मिला। माला भी अपने साथ बड़ी सास लीला की अस्थियां लेकर आई है। मृत परिजनों की अस्थियों को गंगा विसर्जन को लाए ये पाक श्रद्धालु श्री दुर्ग्याणा मंदिर में पूजा पाठ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें