फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत जारी: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा

Fri, 06 Aug 2021 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)

सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार ड्रोन गतिविधियां जारी किए हुए है। गुरुवार की रात पंजाब के डेरा बाबा नानक में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में देखा गया। हालांकि मुस्तैद बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन लौट गया। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के डेरा बाबा नानक में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित मेतला पोस्ट के पास गुरुवार की रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। ड्रोन जीरो लाइन पर उड़ता रहा। वहीं सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन


लगभग छह-सात सेकेंड तक भारतीय सीमा पर घूमने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। सूचना मिलते ही बीएसएफ के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह बीएसएफ के जवानों ने डेरा बाबा नानक पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। 

खबर लिखे जाने तक किसी भी अवैध वस्तु के मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि पहले भी कई बार डेरा बाबा नानक में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं लेकिन हर बार पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बीएसएफ के जवानों की मुस्तैदी के कारण मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। 
विज्ञापन


सांबा में हथियारों का जखीरा बरामद
उधर, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गिराए गए हथियारों की खेप को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बरामद किया। इसमें आईईडी फिट करने वाला पाइप, दो पिस्टल, पांच मैगजीन, 122 गोलियां और एक साइलेंसर हैं। वहीं, पुंछ में एलओसी से सटे मनकोट इलाके के बलनोई क्षेत्र से दो वायरलेस सेट, दो चार्जर, एक टार्च और एक एडॉप्टर बरामद किया गया है। कुछ दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र से बारूदी सुरंग भी मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें