फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी खूबसूरती को निखारेंगे पाकिस्तानी परिधान

Fri, 28 Mar 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री नार्दर्न रीजन हेडक्वार्टर की ओर से हिमाचल भवन में वीरवार को मेड इन पाकिस्तान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें पार्टी गाऊन, शिफान और काटन के सूट के संग ढेर सारा फैशन आपको मिलेंगे। एग्जिबिशन में पाकिस्तान के सत्तर एग्जिबिटर आए हैं।

मेले में जामवार वर्क सूट, मुल्तानी हैंडवर्क ड्रेस मैटेरियल, ईरानी रोजवाटर, ब्रास डोर बेल, अफगानी और दुबई इत्र, डायबिटिक पेशेंट के लिए पाकिस्तानी सन लावर सीड, एनर्जी  बूस्टर ईरानी प्लम, अफगानी हींग, सेरेमिक कैबिनेट, कच्छ कुंडल अनारकली वर्क सूट, हकीक फिरोजा स्टोन ज्वेलरी, कोरल फीदर ब्लैंकेट, सेक्वियन हैंड बैग,

क्लच, स्वारोस्की, स्टोन फुटवियर, ओनिक्स मास्टरपीस, जरकन वर्क सैंडल, गोटा पट्टी दुपट्टा, वुडेन वॉल क्लक, हैंडीक्राफ्ट हैं। मेले के पहले ही दिन यहां पर महिलाओं की भीड़ जुट गई। सीआईआई इस मेले का आयोजन रावलपिंडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के संग मिलकर कर रहा है।
विज्ञापन


दुबई इत्र से ज्यादा बिकी हींग
मेड इन पाकिस्तान के दौरान दुबई इत्र की महक कम और हींग की महक ज्यादा बिखरी। हींग के स्टाल पर लाइन लगी रही जबकि दुबई के इत्र का स्टाल हल्का रहा। इसके संग ही डायबिटिक पेशेंट के लिए पाकिस्तानी सन लावर सीड भी लोग देखते नजर आए।

इसके संग ही यहां एनर्जी बूस्टर ईरानी प्लम, सेरेमिक कैबिनेट, अनारकली वर्क सूट, हकीक फिरोजा स्टोन ज्वेलरी, कोरल फीदर ब्लैंकेट, सेक्वियन हैंड बैग, क्लच, स्वारोस्की, स्टोन फुटवियर, ओनिक्स मास्टरपीस, जरकन वर्क सैंडल, गोटा पट्टी दुपट्टा, वुडेन वाल क्लक, हैंडीक्राफ्ट हैं।

यहां हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन चौहान ने कहा कि मेड इन पाकिस्तान शो बेहतरीन है। सीआईआई नार्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि इवेंट वार्षिक फीचर है।
विज्ञापन


रावलपिंडी चैंबर आफ कामर्स के चीफ एग्जिक्युटिव सदस्य खुर्शीद बरलास ने कहा कि ऐसे एक्चेंज प्रोग्राम सबसे आवश्यक हैं। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि इसके पीछे पीपल कनेक्ट का संदेश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें