हाल ही में पठानकोट के साथ लगते पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले हो चुके हैं। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी के इतने कड़े सुरक्षा इंतजाम होने पर भी जिले में पाकिस्तानी नोट मिलना सरकार के इंटेलिजेंस और पुलिस प्रशासन पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है।
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन निकट बने ऐतिहासिक बर्फानी मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के चरणों में 100 रुपये का पाकिस्तानी नोट पड़ा मिला। पाकिस्तानी नोट पर एक तरफ जिन्ना और दूसरी तरफ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पर्वत की तस्वीर बनी हुई है। पाकिस्तानी नोट मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मंदिर के सेवादारों ने पाकिस्तान नोट मिलने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी। दहशतगर्द जिले में इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी दहशत का माहौल पैदा करने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
जिले के पड़ोसी राज्य जेएंडके में हाल ही में कई बड़े आतंकी हमले हुए है और उसके बाद पठानकोट में भी हाई अलर्ट हो चुका है। जहां तक जिले में बाहरी राज्यों से भी फोर्स भेजी गई है और आए दिन पुलिस, बीएसएफ और आर्मी कभी बार्डर क्षेत्र व शहरों में सर्च आपरेशन चला लोगों की तलाशी ले रही है। इतने कड़े सुरक्षा के इंतजाम होने के बावजूद दहशतगर्द पाकिस्तानी नोट फेंक लोगों में डर माहौल पैदा करने में कामयाब हो गया है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी के इतने कड़े सुरक्षा इंतजाम होने पर भी जिले में पाकिस्तानी नोट मिला है जो सरकार की इंटेलिजेंस और पुलिस प्रशासन पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है।
नोट चढ़ाने वाले व्यक्ति की पुलिस कर रही तलाश
डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बर्फानी मंदिर में 100 रुपये का पाकिस्तानी नोट मिला है। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर. 2 की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया है और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक बर्फानी मंदिर में बाहरी राज्यों के लोग भी नतमस्तक होने के लिए आते हैं इसलिए पुलिस मंदिर में नोट चढ़ाने वाले व्यक्ति की एक-एक मूवमेंट चेक की जा रही है ताकि उसे समय रहते पकड़ा जा सके।
पाकिस्तान हमलावरों ने 2016 में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला कर कई जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। बदले में बीएसएफ, पुलिस और आर्मी ने 7 आतंकियों को मार गिराया था।