फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस: वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को दी बधाई, मिठाइयों का भी आदान प्रदान  

Sat, 14 Aug 2021 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीएसएफ कमांडेंट जसबीर सिंह ने कहा कि रविवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर हम भी पाक रेंजर्स को मिठाई गिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर में पाक रेंजर्स ने बीएसएफ को मिठाई दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पाक रेंजर्स ने बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों और अधिकारियों को मिठाई भेंट की। पाकिस्तान की आजादी के जश्न के मौके पर शनिवार सुबह 9.45 बजे भारत-पाक सीमा ज्वाइंट पोस्ट अटारी जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच कुछ पलों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




बीएसएफ अधिकारियों ने भी पाक रेंजर्स को आजादी दिवस की मुबारकबाद देते हुए मिठाई भेंट की। बीएसएफ कमांडेंट जसबीर सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे भी रविवार को पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट करेंगे। इससे पहले जीरो लाइन पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों और जवानों ने फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें