चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर एएसए छात्र संगठन ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गुरदीप के नेतृत्व में पदाधिकारी पहुंचे थे। छात्रों ने कहा कि कोरोना इस समय नहीं है। हालात ठीक हैं। ऐसे में छात्रों को कैंपस बुलाया जाए और उनके लिए छात्रावास आवंटित किए जाएं। इसके अलावा छात्रों से लेट फीस न ली जाए। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने आकर छात्रों से ज्ञापन लिया। साथ ही इसी माह कैंपस खोलने का आश्वासन दिया।