फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बॉर्डर पर फहरेगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, तिलमिलाया पाकिस्तान

Sat, 04 Mar 2017 09:14 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
लाहौर से नजर आने वाला देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर लगने जा रहा है। इससे पाकिस्तान तिलमिला गया और तिरंगे पर कड़ा ऐतराज जताया। तिरंगा पांच मार्च को लहराया जाएगा। भारत के सबसे लहराने वाले तिरंगे को लेकर पाकिस्तान ने एतराज जताया है। पाकिस्तान मान रहा है कि तिरंगे के लिए जो पोल है, उनमें लंबी दूरी के कैमरे फिट हैं जो पाकिस्तान क्षेत्र की जासूसी कर सकते हैं। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नही है।
विज्ञापन


तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है, देश उसके सम्मान में सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर फहराएगा। पाकिस्तान का कहना है कि इतना ऊंचा पोल दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन है, भारत ने जवाब दिया है कि तिरंगा जीरो लाइन से 200 मीटर पीछे है, कोई उल्लंघन नही किया जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अटारी बार्डर पर पांच मार्च को लहराने वाला सबसे ऊंचा तिरंगा को लेकर वीरवार सुबह जीरो लाइन पर एतराज जताया है। 

पाकिस्तान नहीं चाहता कि अटारी बार्डर पर तिरंगा लहराए। पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ अधिकारियों से तिरंगा को बार्डर से और पीछे लगाने की बात कही है। बीएसएफ ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौता का उल्लंघन नही किया जा रहा है। तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है। अटारी बार्डर पर आने वाले पर्यटकों को राष्ट्रीय ध्वज को नमन करे इसके लिए पंजाब सरकार देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा एतराज करने की बात दिल्ली तक भेज दी है पर मीडिया से पुष्टि करने में कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही तिरंगे की खासियतें

indian flag
बता दें कि पंजाब सरकार अटारी बॉर्डर पर देश का यह सबसे ऊंचा झंडा लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 5 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से इसके लिए लगाए जा रहे तिरंगे की ऊंचाई 350 फीट व 110 मीटर है।

इसका वजन 55 टन है। झंडा 120 x 80 फुट का है और इस तिरंगे को लगाने के लिए 30 x 30 का बेस बनाया गया है, जिसकी गहराई 18 फुट की है। मंत्री अनिल जोशी ने इसके बादे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के लिए यह गर्व की बात है कि सबसे ऊंचा झंडा बॉर्डर पर लगाया जा रहा है।

यह इतना ऊंचा है कि लाहौर से भी नजर आएगा। यह देखवासियों को शहीदों की याद दिलाएगा। इससे पहले अमृतसर स्थित अमृत आनंद पार्क में पंजाब का सबसे ऊंचा 170 फुट का तिरंगा लगाया गया है और अब यह तिरंगा देश की शान बढ़ाएगा। 3 साल तक इसे लगाने वाली कंपनी इसकी देखरेख करेगी।

मुंबई से स्पेशल क्रेन आई तिरंगा फहराने
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए स्पेशल पोल तैयार किया गया है। पोल को खड़ा करने के लिए स्पेशल क्रेन मुंबई से अटारी बार्डर लाई गई। तिरंगा को फहराने के लिए स्पेशल टीम लगाई गई है। देश में अब तक फहरा रहे ऊंचे तिरंगा के मुआयना के बाद टीम ने अटारी बार्डर पर हर तरह से पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भूकंप और तेज आंधी के बीच तिरंगा शान से फहराता रहे इसके लिए हाईकेट विधि से इंतजाम किए गए हैं। 55 टन लोहे के पोल को खड़ा करने के लिए मुंबई से क्रेन 60 लाख रुपये किराये पर मंगवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें