फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के बेटे को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता, सुनाई आपबीती

Sat, 04 Mar 2017 09:14 AM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
16 साल के बेटे को न्याय दिलाने के लिए पिता ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुनिए इनकी दर्दनाक कहानी, सिहर उठेंगे आप। बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने के लिए एक पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याचिका में कहा है कि बेटे के सिर के दो टुकड़े कर गला रेत हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। आरोपी पूर्व परिवहन मंत्री के करीबी हैं, इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार, डीजीपी, एसपी नूंह, एसएचओ नूंह सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मृतक के पिता की ओर से एडवोकेट एमडी खान के माध्यम से दाखिल याचिका में कहा गया है कि चार जुलाई 2016 को गांव में एक शव खेतों में मिला था। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी और शव को अज्ञात मान लिया गया था। जब याची का बेटा एक दिन पूरा लापता रहा तो उसने पूछताछ करनी शुरू की। इसके बाद शव को देखकर याची ने पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में लगाया आरोप, पूर्व मंत्री के करीबी हैं आरोपी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
याची ने बताया कि उसे पता चला कि एक लड़की के साथ उसके बेटे को कुछ लोगों ने देख लिया था। इसके बाद से ही वह लड़की लापता है। याची ने कहा कि शव की स्थिति ऐसी थी, जिसे देखकर हत्या करने वाले की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सिर के दो टुकड़े थे और गला भी काटा गया था। दोनों हाथ-पैर बुरी तरह से तोड़े गए थे। याची ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने केलिए थाने के चक्कर लगाना आरंभ किया तो भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

याची ने आईजी रेवाडी रेंज से फरियाद की परंतु कोई कदम नहीं उठाया गया। पिता का आरोप है कि आरोपी पूर्व परिवहन मंत्री के करीबी हैं। अब याची के पास न्यायालय के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जहां से वह इंसाफ पा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें