फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 135 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट

Fri, 28 May 2021 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के तीन अस्पतालों में चार ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह प्लांट मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किए गए हैं। ऑक्सीजन की तुरंत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने और प्लांट स्थापित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सभी 135 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को गुरुग्राम के तीन सरकारी अस्पतालों में चार ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये संयंत्र मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट काल में उद्योगों का सराहनीय योगदान रहा है। कोरोना की पहली लहर में वेंटिलेटर की कमी रही जिसे समय से पूरा कर लिया गया, वहीं दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा। ऐसे में हरियाणा सरकार ने बहुत ही कम समय में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया। इसके लिए न केवल कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए, बल्कि दूसरे राज्यों से भी ऑक्सीजन मंगवाई। ऑक्सीजन मंगवाने के लिए एयर लिफ्ट कर भी टैंकर भेजे गए। इसके अलावा जनसहयोग से कंसंट्रेटर भी मंगवाने पड़े।

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसे हरियाणा सरकार चुनौती के रूप में ले रही है। अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट संभावित तीसरी लहर में उपयोगी सिद्ध होंगे। विशेषज्ञों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसीलिए सरकार किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरत रही है। 
विज्ञापन


मारुति सुजुकी के एमडी केनिचि आयुकावा ने महामारी से भारत के जल्द बाहर आने की कामना करने के साथ आवश्यकता अनुसार और सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू, राजीव अरोड़ा एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन अस्पतालों में स्थापित हुए संयंत्र
गुरुग्राम सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में एक टन और आधे टन क्षमता के दो प्लांट लगाए गए हैं। इनसे 100 से 150 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसी प्रकार ईएसआई अस्पताल सेक्टर 9ए में एक टन क्षमता और ईएसआई अस्पताल सेक्टर-3 मानेसर में एक टन क्षमता के प्लांट लगाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें