फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट कर पीएमओ ने सर छोटूराम को बताया था जाटों का मसीहा, सीएम के ओएसडी ने कहा- टाइपिंग में हुई गलती

Fri, 12 Oct 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
ट्वीट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पीएमओ ऑफिस द्वारा ट्वीट कर सर छोटूराम को जाटों का मसीहा बताने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पीएमओ ऑफिस ने यह ट्वीट हटा लिया है। गुरुवार को यहां सीएम के ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र ने इसे टाइपिंग मिस्टेक बताया। उन्होंने कहा कि यह सब टाइप करते समय हुई एक गलती का नतीजा है। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के होते हैं। इस पर पलटवार करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीएम ने सर छोटूराम का कद घटाने का काम किया है। सर छोटूराम पूरे देश के नेता हैं। वह किसी एक समाज, एक जाति के न होकर सभी के मसीहा थे।
विज्ञापन


यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्वीट करते समय टाइपिंग में गलती हो गई और चौधरी छोटूराम को जाटों का मसीहा लिखा गया, जबकि पीएमओ ऑफिस पूरे देश के मसीहा लिखना चाहता था। इससे ज्यादा इसमें कुछ नहीं है। जींद में उपचुनाव के बारे में कैप्टन ने कहा कि जींद में उपचुनाव समय पर होगा। 

छह महीने के अंदर उपचुनाव करवाना जरूरी है। इसमें अभी समय है। विपक्ष द्वारा भाजपा की संभावित हार को देखते हुए उपचुनाव टालने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि जींद में जब भी उपचुनाव होगा, इसमें भाजपा ही जीतेगी। जींद में हो रहे विकास कार्य उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मोहर लगवाएंगे। पिछले दस साल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक भी कार्य नहीं किया, जबकि पिछले चार वर्ष में भाजपा ने जींद की तस्वीर बदल दी है।  
विज्ञापन


जींद में स्वास्थ्य सेवाओं पर किए गए सवाल पर कैप्टन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। इसके बाद प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके विपरीत यहां प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी के भतीजे की शादी में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पीएमओ ने ट्वीट करके सर छोटूराम के कद को घटाने का काम किया है। 

महापुरुष किसी एक जाति के न होकर पूरे देश के होते हैं। भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही है। दीनबंधु सर छोटूराम ने सभी जातियों के विकास के लिए कार्य किए हैं। इसलिए उनको एक जाति तक सीमित रखना उनके कद को घटाने की बात है। हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके गृह जिले रोहतक में आए, इसलिए वे उनका आभार प्रकट करते हैं, लेकिन बिना कोई खास घोषणा किए उनका वापस जाना निराशाजनक है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीन-चार बार रोहतक जिले में आ चुके हैं, लेकिन हरियाणा के लिए कोई भी घोषणा नहीं करना यहां के लोगों का अपमान है। भाजपा केवल झूठे सब्जबाग दिखा सकती है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें