फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियों का पंजाब में हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश

Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का कहना है कि पंजाब में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। तमाम गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों को जमीनी स्तर पर सलाह दी गई है कि गुरुद्वारा साहिब में हर वक्त एक पाठी सिंह या सेवादार तैनात रहे, उनके साथ पुलिस के दो जवान भी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
पंजाब में धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को हाई अलर्ट किया है कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना देश विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही है। एजेंसियों ने सभी डेरा मुखियों के अलावा सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का आदेश दिया है। इस इनपुट के बाद पंजाब सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। मंदिरों से लेकर गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने और गांव स्तर पर सरपंचों तक को आगाह करना शुरू दिया गया है कि अगर कोई शरारती तत्व गांव या धार्मिक स्थलों के आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

विज्ञापन


ताजा इनपुट के मुताबिक, पंजाब में कई धार्मिक डेरों पर शरारती तत्व कोई वारदात कर सकते हैं। डेरों के कई मुखी पहले ही आतंकवादियों के निशाने पर है। वियना कांड के बाद पंजाब में काफी दिनों तक माहौल खराब रहा और आगजनी हुई थी। वियना में डेरा सच्चखंड बल्लां के संत रामानंद जी की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। 



आतंकवादियों द्वारा डेरा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम, नूरमहल के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के लिए आरडीएक्स भेजा जा चुका है। इसी वजह से कई डेरों की सुरक्षा को रिव्यू किया जाने लगा है। अमृतसर व कपूरथला की सनसनीखेज वारदात के बाद एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए नापाक हरकतें की जा सकती हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा चुनाव भी निकट आ रहे हैं और इसका पूरा फायदा पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठाने की फिराक में है। पंजाब में सभी गुरुद्वारा और मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश जारी कर दिया गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के बाहर सीसीटीवी कैमरों को लगाने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन

पंजाब में तमाम छोटे बड़े गांवों में गुरुद्वारा साहिब हैं, जहां पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है। ऐसे में एजेंसियों की तरफ से यह भी आगाह किया गया है कि तमाम गुरुघरों की सुरक्षा को सख्त किया जाए और निगरानी रखी जाए। सूत्रों के मुताबिक यह इनपुट भी मिले हैं कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ड्रोन से टिफिन बम भी भेजे हैं। जिसकी एक खेप को अभी बरामद नहीं किया जा सका है। 

पंजाब में एक दर्जन ऐसे लोगों को तैयार कर भेजा गया है, जिनको सिखों व हिंदुओं या डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का टास्क दिया गया है। पंजाब में जहां शनिवार को श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना हुई, वहीं इससे पहले तख्त श्री केशगढ़ साहिब में भी नापाक हरकत की गई। 

पंजाब में पिछले दो दिन की घटनाओं से काफी तनाव का माहौल पैदा हो गया है और शांति व भाईचारे को खतरा पैदा हो गया है। पंजाब में खुफिया एजेंसियों की टीमों ने अपना जाल बिछा दिया है। पंजाब की इंटेलिजेंस व काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों को मैदान में उतारा गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के इर्द गिर्द डेरा जमाने का आदेश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें