फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: थानों की चाहरदीवारी को ऊंचा करने व कंटीली तार लगाने का आदेश, CCTV कैमरे भी लगेंगे

Tue, 13 Dec 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने इस मामले को लेकर तैयारियों की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले रखी है और लगातार टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने चाहरदीवारी को ऊंचा करने, कंटीले तार और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
Ludhiana News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के थाना सरहाली में रॉकेट लॉन्चर से हमले के बाद पंजाब पुलिस सतर्क है। पंजाब पुलिस को खुफिया एजेंसियों ने लगातार अलर्ट पर रहने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि इस बार पंजाब में सबसे ज्यादा खतरा लुधियाना में है। पंजाब का माहौल खराब करने वालों के टारगेट पर लुधियाना है। सतर्क कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महानगर के सभी थानों की चाहरदीवारी को ऊंचा करने और चारों तरफ कंटीले तार लगाने का आदेश जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा सुरक्षा हाईवे पर बने थानों में की जा रही है। यहां चाहरदीवारी ऊंची करने, कंटीले तार और जाली लगाने को कहा गया है। इन थानों के बाहर पक्के बंकर बनाने का भी आदेश है। थाने के बाहर 100 मीटर का क्षेत्र भी अब सीसीटीवी की निगरानी में होगा। 

तरनतारन के थाने में रॉकेट लॉन्चर से हमला हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि इस बार लुधियाना को टारगेट किया जा सकता है। लुधियाना एक औद्योगिक नगरी है। लुधियाना कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने बैठक कर योजना तैयार की है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने इस मामले को लेकर तैयारियों की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले रखी है और लगातार टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने चाहरदीवारी को ऊंचा करने, कंटीले तार और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
डिप्टी कमिश्नर (इन्वेस्टिगेशन) वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि महानगर के हर थाने की दीवार ऊंची करने और कंटीले तार लगाने के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने का आदेश जारी किया गया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन साफ्ट टारगेट होते हैं, इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पूरी तैयारी की है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाने को कहा गया है। वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि लुधियाना एक औद्योगिक नगरी है और माहौल खराब करने वालों के टारगेट पर रहता है। पंजाब पुलिस हर चुनौती से निपटने को तैयार है। समय आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें