फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में खाली सीटों पर आज दाखिले का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए एक और मौका है। सीईटी-यूजी 2026 के तहत बीफार्मा और चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स की खाली सीटों पर 29 सितंबर को फिजिकल काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग फिजिक्स विभाग के ऑडिटोरियम में होगी। दाखिला खाली सीटों पर मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे बीफार्मा और बीएससी ऑनर्स मैथ समेत सामान्य व आरक्षित वर्ग के पात्र विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद 11:45 बजे एससी, एसटी, बीसी, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, डिफेंस, अनाथ, ट्रांसजेंडर, कश्मीरी माइग्रेंट, केवल बालिका, ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्र समेत अन्य आरक्षित श्रेणियों के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।
दोपहर 2 बजे खाली बची आरक्षित सीटों को डी-रिजर्व किया जाएगा। इसके बाद 2:15 बजे और जरूरत पड़ने पर शाम तीन बजे दोबारा काउंसलिंग होगी। इसमें सीईटी-यूजी 2026 उत्तीर्ण वे विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म नहीं भरा है या उसमें अपनी श्रेणी का दावा नहीं किया था।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एडमिशन फॉर्म और फिजिकल काउंसलिंग फॉर्म की दो-दो प्रतियां, 10वीं-12वीं की मूल मार्कशीट, श्रेणी व वेटेज संबंधी दस्तावेज और एक फोटो साथ लानी होगी। फीस केवल ऑनलाइन जमा होगी। नकद, चेक या डीडी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सीटों की स्थिति देखने के बाद ही काउंसलिंग के लिए पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें