फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब एफसी ने आईएफए शील्ड में 7-0 से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एफसी ने आईएफए शील्ड 2026-27 अभियान का शानदार आगाज करते हुए कोलकाता कस्टम क्लब को 7-0 से करारी शिकस्त दी। कोलकाता के बरासात स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विदेशी स्ट्राइकर राफेल मेसी बाउली ने हैट्रिक जमाई। उन्होंने तीन गोल करने के साथ दो गोल में सहयोग भी किया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

पंजाब एफसी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। मेसी बाउली ने 8वें और 13वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में सनाथोई सिंह ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद 29वें मिनट में बिशु शर्मा ने टीम की बढ़त 4-0 कर दी। पहले हाफ के अंतिम मिनटों में पंजाब एफसी ने लगातार दो गोल और किए। 43वें मिनट में अल्फ्रेड प्लानास ने गोल दागा, जबकि 44वें मिनट में मेसी बाउली ने अपना तीसरा गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की। हाफ टाइम तक पंजाब एफसी 6-0 से आगे थी।
दूसरे हाफ में भी पंजाब एफसी ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। 62वें मिनट में गुरकीरत सिंह ने लंबी दूरी से शानदार शॉट लगाकर टीम का सातवां गोल किया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और पंजाब एफसी ने 7-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें