फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन लोटस: राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, आप के आरोपों की HC के जज से जांच कराने की मांग

Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऑपरेशन लोटस के आरोपों के बीच गुरुवार को पंजाब भाजपा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन देकर लौटते पंजाब भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मांग पत्र सौंपते हुए आप विधायकों द्वारा भाजपा पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोपों की हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के वायरल वीडियो की भी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में एसएस विर्क, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, जसराज सिंह शामिल रहे। अश्वनी शर्मा ने राज्यपाल को बताया कि उन्हें पंजाब सरकार और उसकी अफसरशाही पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की है कि हाईकोर्ट के मौजूदा जज से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। 

उन्होंने राज्यपाल को यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भ्रष्टाचार करने की योजना बनाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि आप में किस तरह से भ्रष्टाचार चल रहा है और पार्टी सिर्फ ईमानदारी का ढोंग रच रही है। आप सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करनी तो दूर अभी जांच तक शुरू नहीं करवाई है। 
विज्ञापन


अश्विनी शर्मा ने इस मामले में भी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। लोगों में आप के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सूबे में कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनाव में हार के डर से बौखलाई आप अब गलत किस्म की बयानबाजी पर उतर आई है। इसी के चलते अब आप के नेता भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आप विधायकों को खरीदने के आरोपों को उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें