फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी: डिप्टी सीएम ओपी सोनी बोले- ओमिक्रॉन वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं, पर सावधानी जरूरी

Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)

सार

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी सोमवार को कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। यहां उन्होंने 800 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
फीता काटते डिप्टी सीएम ओपी सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा है कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी जरूरी है जिससे इसके फैलाव की किसी संभावना को रोका जा सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी संभावित लहर से मुकाबले की पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों और सभी सिविल अस्पतालों के अंदर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के साथ मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन की क्षमता 609 मीट्रिक टन हो गई है, जो कोविड की दूसरी लहर की पीक समय पर 300 मीट्रिक टन की जरूरत से दोगुनी है। उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर के समय सूबे में अंदर ऑक्सीजन उत्पादन की सामर्थ्य 30 मीट्रिक टन थी, जिस वजह से पहली और दूसरी लहर के समय ऑक्सीजन के लिए पंजाब पूरी तरह केंद्र सरकार पर निर्भर था।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अपनी जरूरत की अपेक्षा ज्यादा उत्पादन है। उन्होंने कहा कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के करीब 30 मामले सामने आए हैं। जिसकी वजह से पंजाब में हवाई अड्डों पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। दवाओं और मेडिकल विशेषज्ञों की विशेष टीमों के गठन के साथ ही तीसरे स्तर के बेड की क्षमता में विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मॉडल के प्रचार को बताया झूठ

दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को झूठ बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान सेहत सहूलियतों की कमी से दिल्ली में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। इससे दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हजारों लोगों ने पंजाब के पटियाला और फरीदकोट मेडिकल कॉलेजों में इलाज करवाया। उन्हें सुल्तानपुर लोधी में सिविल अस्पताल की क्षमता में 30 बेड का विस्तार करने का भी एलान किया। जिससे इस अस्पताल की कुल 80 बेड हो गई है। 

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में गैर-सरकारी संगठनों की तरफ से निभाई जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए ऑक्सीजन प्लांट के लिए 15 लाख रुपये की लागत वाला जेनरटेर स्थापित करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक और वित्तीय सहायता के लिए पाथ और गिव इंडिया नाम के गैर-सरकारी संगठनों के अधिकारियों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र में सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में आईसीयू जैसी सुविधाए भी मौजूद हैं। जो मालवा के जीरा और माझे के गोइंदवाल साहिब व चोहला साहिब तक इलाज सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें