फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रियलिटी फैशन शो, देखें शेड्यूल

Tue, 20 Jan 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पहली बार ऑनलाइन रियलिटी फैशन शो होगा। इस शो का नाम है ग्लैम फ्लेम रनवे। यह शो सप्ताह में दो बार यू ट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले इस रियलिटी शो के लिए 24 जनवरी से आडिशंस होंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में टीम से जुड़े सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। इनमें एक्ट्रेस सिंपी सिंह, मनी बोपाराय, इशानी शर्मा शामिल थीं।

यह होगा ऑडिशंस का शेड्यूल
ऑडिशंस आईएनआईएफडी चंडीगढ़ में 24 जनवरी को शुरू होंगे। लुधियाना में 25 जनवरी, जयपुर में 27 जनवरी, दिल्ली में 28 जनवरी, देहरादून में 29 और जालंधर में 31 जनवरी को ऑडिशन लिए जाएंगे। फाइनल ऑडिशन चंडीगढ़ में एक फरवरी को होगा। हरेक ऑडिशन को यू ट्यूब पर लाइव रियलिटी शो की तरह से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


फाइनल शो में पहुंचेंगे कई सेलिब्रिटी
जीआर 2015 के डायरेक्टर सुखदीप सिंह ने कहा कि फाइनल शो का मुख्य समारोह होटल द ललित चंडीगढ़ में 28 फरवरी 2015 को होगा। इस इवेंट में बॉलीवुड और पॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि यू ट्यूब पर लाइव दिखाया जाने वाला यह देश का पहला फैशन इवेंट होगा। इस इवेंट में प्रतिभागियों को ग्रूम करने के लिए इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकओवर प्रोफेशनल रितु कोलेंटाइन होंगी। इसमें आईएनआईएफडी ऑडिशन और बैक स्टेज पार्टनर है।

रैंप, प्रिंट और एडवरटाइजिंग भी
यारां दा कैचअप फेम सिंपी सिंह ने कहा कि मॉडलिंग में रैंप, प्रिंट और एडवर्टाइजिंग सभी फॉर्म शामिल हैं। जीआर 2015 में इन सभी में प्रतियोगियों को पूरा मौका मिलेगा। वहीं, जट्स इन मूड फेम मनी बोपाराय ने भी इस प्रतियोगिता से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें