फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: खुदरा में 50 से 90 रुपये किलो बिक रहा है प्याज, जानें मंहगाई की वजह

Fri, 08 Nov 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आवक कम होने से हरियाणा में पिछले 10 दिनों में प्याज के खुदरा भाव 20-30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को खुदरा में एक किलो प्याज 50-90 रुपये प्रति किलो तक बिका। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में प्याज का अवैध भंडारण किया जा रहा है। इसके अलावा प्याज का उत्पादन भी इस साल कम हुआ है। 

विज्ञापन


इस कारण प्याज की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्याज का दाम अधिक होने की वजह से जहां लोगों के भोजन का जायका खराब हो रहा है, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और आम लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है।

हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, रेवाड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जिलों की मंडियों में प्याज थोक में 40-50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि नारनौल मंडी में प्याज का थोक भाव 60-70 रुपये किलो है और खुदरा में 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। 

विज्ञापन

राहत की बात है कि प्रदेश में राजस्थान से प्याज की आवक शुरू हो गई है। साथ ही यमुनानगर में स्थानीय प्याज मंडी तक पहुंचने लगा है। अन्य मंडियों में भी स्थानीय प्याज आने से एक हफ्ते में प्याज के दामों में कमी हो सकती है।

सोनीपत में प्याज का थोक भाव 40 से 45 रुपये किलो है, जबकि खुदरा भाव 50 से 60 रुपये है। एक हफ्ते पहले तक यह भाव 20 रुपये ज्यादा था, लेकिन राजस्थान से प्याज आने पर गुरुवार को भाव में कमी आई। 

सोनीपत सब्जी मंडी के आढ़ती अशोक जैन ने उम्मीद जताई कि अब प्याज के भाव में कमी होगी। उधर, कैथल मंडी में गुरुवार को नासिक से प्याज की नई फसल आ गई। इसलिए भाव 10 से 20 रुपये गिरकर 50 रुपये किलो पर आ गया।

खुदरा में प्याज का भाव 60-70 रुपये प्रति किलो है। हिसार मंडी में प्याज का थोक भाव 58 रुपये किलो और खुदरा 80 रुपये किलो है। महेंद्रगढ़ के आढ़ती नरेश सैनी ने बताया कि हमें 55 से 60 रुपये किलो प्याज मिल रहा है। खुदरा बेचने वाले 70 रुपये किलो प्याज बेच रहे हैं। 

रोहतक मंडी में थोक में प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो है। मंडी सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जब तक स्थानीय प्याज नहीं आएगा दाम घटने की उम्मीद नहीं है। जींद में भी एक हफ्ते में स्थानीय प्याज आने के बाद भाव घटने की संभावना है। चरखी दादरी में खुदरा भाव 75 से 80 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि 10 दिन पहले प्याज 60 से 70 रुपये किलो था। 
विज्ञापन

सिरसा में राजस्थान के सीकर से प्याज आ रहा है और थोक मंडी में प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। फतेहाबाद मंडी में प्याज 45-50 रुपये प्रति किलो है, वहीं खुदरा में 67-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रेवाड़ी सब्जी मंडी में प्याज के दाम 40 रुपये किलो हैं, जबकि खुदरा में 50-60 रुपये किलो बिक रहा है। 
 
प्रदेश में कहां-कहां से आता है प्याज
महाराष्ट्र के नासिक, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली की आजादपुर मंडी से    

भाव नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार विभाग
उपभोक्ताओं को सब्जियां उचित दामों पर मिलें इसके लिए मंडी बोर्ड, उद्यान विभाग और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह निगरानी रखें और गलत करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करें। अवैध भंडारण, मांग के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखना, मनमाने दामों पर बिक्री को रोकना इन्हीं की जिम्मेदारी है। 
 
शहर थोक मंडी खुदरा भाव (रुपये प्रति किलो)
रेवाड़ी 40 50-60
फतेहाबाद 45-50  67-70
सोनीपत  40-45           50-60
हिसार 58 80
सिरसा 60 70
चरखी दादरी 59 75-80
झज्जर 60-65 75-80
नारनौल 60-70  80-90
जींद 60-70 40-50
रोहतक 50-60 70-80
भिवानी 50-65 70-75
यमुनानगर 40-50  60-70
महेंद्रगढ़ 55-60 70-75
कुरुक्षेत्र 45-50 70-75
कैथल 45-50 60-70
अंबाला 65-70  75-80
करनाल 40-50 60-70

      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें