फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हादसा: रतिया में टाटा एस से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे चोटिल, एक की बाजू कटी

Tue, 28 Sep 2021 01:53 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)

सार

सुबह करीब आठ बजे गांव अहरवां निवासी चालक सतबीर व परिचालक खजान सिंह 44 बच्चों को लेकर रतिया से वापस फतेहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान गांव हमजापुर के पास सामने से आ रहे टाटा एस के साथ स्कूल वैन की बराबर से टक्कर हो गई। इससे खिड़की का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
रतिया में बस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया से फतेहाबाद जा रही डीएवी स्कूल की वैन मंगलवार को टाटा एस गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की बाजू कट गई, वहीं, कई बच्चों को भी चोटें लगीं। बताया जा रहा है कि दूसरे बच्चों को टूटे शीशे के टुकड़े लगे। जिस छात्र की बाजू कटी है, पहले उसे रतिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद से बच्चे को हिसार भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र ने हाथ को खिड़की से बाहर निकाला हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल वैन व टाटा एस को थाने लाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के डीएवी स्कूल की तीन बसें रोजाना रतिया से बच्चों को स्कूल लेकर जाती हैं।


यह पढ़ें: हरियाणा: 150 से कम बच्चों पर भी नियुक्त होंगे मुख्य शिक्षक, जल्द होगा पदों का वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन


44 बच्चे सवार थे वैन में

सुबह करीब आठ बजे गांव अहरवां निवासी चालक सतबीर व परिचालक खजान सिंह 44 बच्चों को लेकर रतिया से वापस फतेहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान गांव हमजापुर के पास सामने से आ रहे टाटा एस के साथ स्कूल वैन की बराबर से टक्कर हो गई। इससे खिड़की का शीशा टूट गया। शीशे के टुकड़े कुछ बच्चों को लगे, जबकि 12वीं कक्षा के छात्र अमन की बाजू कट गई। आनन-फानन में स्कूल वैन चालक ने छात्रों को रतिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने बाजू कटे छात्र को फतेहाबाद ले जाने को कहा। इसी बीच स्कूल प्रबंधन व छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बाद में छात्र को हिसार लेकर गए। वहीं, अन्य बच्चों को घर भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें