फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 से, प्रैक्टिकल 17 जनवरी से ऑनलाइन होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षकों के काम पर लौटने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से होने जा रही हैं। वहीं, प्रैक्टिकल 17 जनवरी से शुरू होंगे। दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। पीयू परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी करेगी। यह वेबसाइट के जरिए विद्यार्थियों को पता चलेगा।
विज्ञापन

पीयू ने पहले सेमेस्टर परीक्षाएं करवाने के लिए घोषणा की थी, लेकिन सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षक हड़ताल पर चल रहे थे। उन्होंने शिक्षण कार्य से लेकर परीक्षाएं करवाने के लिए मना कर दिया। इस वजह से पीयू को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं। अब शिक्षक काम कर रहे हैं। वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। परीक्षा कराने के लिए भी वह तैयार हैं। इसके चलते पीयू ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया। परीक्षाएं सभी ऑनलाइन होंगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पीयू की वेबसाइट व ई-मेल के जरिए मिलेगा। उत्तर पुस्तिकाएं छात्र खुद अपलोड कर सकेंगे। पेपर डाउनलोड के लिए 10 से 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। प्रश्नपत्र कितने घंटे का होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं, दूसरी ओर नकल रोकने के पीयू के पास अभी पर्याप्त बंदोबस्त नहीं हैं। हालांकि, उसके लिए भी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें