फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: अहरवां में आमने-सामने भिड़े दो मोटरसाइकिल, टाइल मिस्त्री की मौत, तीन घायल

Wed, 28 Feb 2024 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां टाइल मिस्त्री 24 वर्षीय रतिया निवासी गगन को मृत घोषित कर दिया गया। दूध लेकर जा रहे युवक ढाणी ढाका निवासी पवन को अग्रोहा रेफर किया गया है। इसके अलावा घायल रतिया निवासी दीपक और सेवक सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव अहरवां में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गए। भिड़त में मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां टाइल मिस्त्री 24 वर्षीय रतिया निवासी गगन को मृत घोषित कर दिया गया। दूध लेकर जा रहे युवक ढाणी ढाका निवासी पवन को अग्रोहा रेफर किया गया है। इसके अलावा घायल रतिया निवासी दीपक और सेवक सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

     
मामले के मुताबिक रतिया निवासी गगन, दीपक और सेवक सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया से गांव बरोटा की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव अहरवां के पास ढाणी ढाका निवासी पवन आ रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर टाइल मिस्त्री गगन को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल सदर पुलिस को सूचना दी गई है। सदर फतेहाबाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें