नशे में धुत्त ट्रक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। तभी हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रक के नीचे से निकला और बरनाला के सिविल अस्पताल में भेजा। मृतक की पहचान बरनाला के गांव भट्ठल निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।
बरनाला में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से मोगा अमृतसर हाईवे पर जाने के लिए हंडियाया कस्बे के पास बने पुल पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुल पर जा रहे बाइक सवार के ऊपर ट्रक पलट जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बरनाला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नशे में धुत्त ट्रक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। तभी हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रक के नीचे से निकला और बरनाला के सिविल अस्पताल में भेजा। मृतक की पहचान बरनाला के गांव भट्ठल निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रक गिरता नजर आ रहा है।
जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक जसपाल सिंह चला रहा था। जिसने एक मोटरसाइकिल चालक को बुरी तरह कुचल दिया था। उन्होंने बताया कि घटना नेशनल हाईवे पर हुई। मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। युवक ट्रक के नीचे दब गया था जिसे जेसीबी मशीन मंगाकर बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।