फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 9वें दिन हुई एक मौत, मिले 15 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में 8 दिन बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। सेक्टर-4 निवासी 77 साल के बुजुर्ग की पीजीआई में मौत हुई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की बीमारी से पीड़ित थे। हालांकि, उन्होंने कोरोना के दोनों टीक लगवा रखे थे।
विज्ञापन

इससे पहले लगातार तीन दिनों तक 18, 19 व 20 दिसंबर को मौतें हुई थीं। इस महीने हुई 4 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 1079 पर पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को शहर में 15 नए मरीज मिले। इनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। संक्रमण दर एक बार फिर 1.09 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1374 लोगों की जांच की। सक्रिय मरीजों की संख्या 100 हो गई है, जबकि 10 दिन की अवधि पूरी करने पर 17 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें