फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कार की टक्कर से हाईवे पर कई बार पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun, 10 Dec 2023 01:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हादसे में घायल लोगों को पठानकोट चौक के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों घायलों में एक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक की फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सुच्ची पिंड के पास रविवार सुबह कार ने ऑटो को टक्कर मारी दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा पठानकोट चौक से सटे सुच्ची पिंड काली सड़क के पास हुआ था। सूचना पर थाना रामामंडी की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पहुंची और कार को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन

थाना रामामंडी के एडिशनल प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ था। एक ऑटो में करीब चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। घटना के बाद से कार सवार तुरंत मौके से फरार हो गया था।

हादसे में घायल लोगों को पठानकोट चौक के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों घायलों में एक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक की फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें