फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Blast: बम धमाकों के मामले में डिओरा क्लब का पार्टनर गिरफ्तार, अन्य संचालक को दी थी धमकियां

Thu, 28 Nov 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ सेक्टर-26 में सोमवार रात को दो क्लबों के बाहर बम धमाके हुए थे। सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
धमाके से टूटे क्लब के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित डिओरा क्लब में जहां बम विस्फोट हुआ था, उसके एक पार्टनर युवक अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक एक एएसआई का बेटा है और उसने कुछ दिन पहले क्लब के एक अन्य संचालक को धमकियां दी थी। आरोपी युवक को क्राइम ब्रांच में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि अर्जुन पटियाला के निखिल चाैधरी को हर माह फोन करके 50 हजार से एक लाख रुपये तक की डिमांड करता था। 

सोमवार रात को सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए थे। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए थे। इसके बाद मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली थी। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है। इसके बाद जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही थी। वहीं जिस जगह यह ब्लास्ट हुए हैं, यूटी पुलिस का आप्रेशन सेल व सेक्टर-26 थाना घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें