फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर घर लौट रही महिला से झपटी डेढ़ तोले की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 में बाइक सवार दो युवक एक महिला से डेढ़ तोले सोने की सोने चेन झपटकर फरार हो गए। महिला पार्क से सैर कर घर लौट रही थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय सुजा सेक्टर-47 में परिवार समेत रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह सेक्टर-47 स्थित पार्क में रोजाना की तरह सैर करने निकली थी। थोड़ी देर बाद वहां से वह घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। बता दें कि बीते बुधवार को सेक्टर-15 में बाइक सवार युवक-युवती ने सैर कर रही एक महिला के गले सोने से चेन झपट ली थी। आए दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में झपटमारी की वारदात के बावजूद पुलिस लगाम लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें