इसे भगवान का चमत्कार कहें या बच्ची का हौंसला। डेढ़ साल की बच्ची दो मंजिला इमारत से नीचे आ गिरी, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। लोग इसे कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं। घटना, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के दिलीप नगर की गली नंबर-8 में हुई।
काजल की माता पूनम ने बताया कि उसकी बच्ची दो तीन बच्चों के साथ छत पर अठखेलियां कर रही थी। वह जंगले पर चढ़ गई और हाथ फिसलने के बाद बिजली की तारों में उलझती हुई नीचे जा गिरी और गिरने के बाद बेसुध हो गई।
बेसुध बच्ची को पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में लाया गया। डाक्टर भी बच्ची को देख हैरान हुए। बच्ची को खरोंच तक नहीं आई थी। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है।