फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरा चुनाव हारी कांग्रेस, बाजवा मुश्किल में

Fri, 27 Feb 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा की अगुवाई में पार्टी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले लोक सभा, फिर उपचुनाव और अब निकाय चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वीरवार को आए छह निगमों के नतीजे पार्टी केलिए निराशाजनक रहे हैं। इससे बाजवा की मुश्किल बढ़ सकती है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में टिकट वितरण का दारोमदार बाजवा पर था। उन्होंने पहली बार निगमों और काउंसिलों में सीधा दखल देते हुए अपनी मर्जी से टिकट बांटे। कई जगह स्थानीय विधायकों या अन्य नेताओं की सिफारिशों को नजरंदाज किया गया, जिससे काफी विरोध हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार भी खड़े हुए। इन सबका असर चुनाव नतीजों पर पड़ा। पहले ही बाजवा केखिलाफ जबरदस्त मुखालफत हो रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें खुली चुनौती दे चुके हैं। कैप्टन गुट के विधायक पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बाजवा को हटाने और कैप्टन को लाने की मांग कर चुकेहैं। अब निकाय चुनाव में हार के बाद वह मांग फिर जोर पकड़ सकती है। बाजवा विरोधी निकाय चुनाव में हार को उनके खिलाफ मुद्दा बना सकते हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए चेतावनी: कैप्टन
लोक सभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इशारों ही इशारों में प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा पर हमला बोला है। बाजवा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए चेतावनी हैं। क्योंकि शिअद-भाजपा से नाराज लोगों ने कांग्रेस के बजाय आजाद उम्मीदवारों को जिताया।

कैप्टन ने कहा कि अकालियों ने सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, पर जिस तरह लोगों ने बड़ी संख्या में आजाद उम्मीदवारों को जिताया, उससे साफ है कि कांग्रेस उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। पार्टी को अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी को अपने अंदर झांकना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें