फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में दो साल बाद ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं, छात्रों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो साल बाद छात्रों की ओर से बुधवार को ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं दी गईं। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से पीयू की ओर से ऑनलाइन ही सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए पीयू के विभागों और संबद्ध कॉलेजों में कुल 240 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कई जगह पर छात्रों के केंद्र पर देरी से पहुंचने की सूचना मिली थी। पहले दिन नकल और नियमों को लेकर काफी सख्ती बरती गई।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से विभागों और संबद्ध 195 कॉलेजों के छात्रों की बुधवार से यूजी कोर्स की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की परीक्षाएं 28 जून से शुरू होंगी। पहले दिन बुधवार को पीयू विभागों, चंडीगढ़ और पंजाब के कॉलेजों में बीए और बीएससी कोर्स की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे और दोपहर ढ़ाई बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक की दो पारियों में आयोजित की गई थी चूंकि दो साल बाद छात्र ऑफलाइन परीक्षाओं में बैठ रहे हैं इसलिए उनकी मदद के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। पहले दिन एडमिट कार्ड जांच को लेकर भी सख्ती बरती गई। पीयू की ओर से नकल पर शिकंजा कसने के लिए फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं।
कोट्स....
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से दो साल बाद ऑफलाइन सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया। पहले दिन की परीक्षाएं शांति से संपन्न र्हुईं। शाम तक कोई खास शिकायत नहीं मिली थी। - प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें