फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने नर्सिंग ऑफिसर्स की मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा डाॅ. रणदीप सिंह पूनिया से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कराने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से समय दिलवाने का आग्रह किया। इसके लिए एसोसिएशन को एक सप्ताह का समय महानिदेशक की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचीं ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री के पीए को पत्र दिया। साथ ही महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा को भी इस संबंध में पत्र दिया। एसोसिएशन ने कहा कि आगामी एक सप्ताह में मुख्यमंत्री, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी व स्वास्थ्य मंत्री से मीटिंग के लिए समय नहीं मिला तो एसोसिएशन अगली रणनीति तैयार करेगी।

चेयरपर्सन निर्मल ढांडा ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर्स का 7200 रुपये अलाउंस व ग्रुप-बी का दर्जा उनकी मुख्य मांगे हैं। साथ ही नर्सिंग सिस्टर्स की प्रमोशन लिस्ट भी तुंरत जारी करने की मांग की गई। डीजी ने अधिकारियों को प्रमोशन लिस्ट जल्द जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एलटीसी का बजट जारी करवा दिया। इस दौरान एसोसिएशन की राज्य प्रधान सुनीता देवी, उपाध्यक्ष कमलेश सिवाच, महासचिव संतोष अहलावत, एडवाइजर संतोष मलिक एवं सुदेश चौधरी, प्रेस सचिव पूनम सहराय व सरवन के अलावा एसोसिएशन के सदस्य किरन, प्रदीप धनखड़ समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें