फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनएसयूआई ने प्रभजोत सिंह को बनाया प्रधान पद का उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने प्रभजोत सिंह गिल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वे यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के छात्र हैं।
विज्ञापन

यह घोषणा एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी दिलीप चौधरी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल चौधरी की मौजूदगी में लॉ विभाग की कैंटीन में की गई। इस कदम को पार्टी नेताओं ने चुनावी समीकरण बदलने वाला निर्णय बताया है, जिसके जरिए कैंपस में एनएसयूआई की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रभजोत गिल ने कहा कि उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत जमीनी स्तर से हुई थी और किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के बिना उन्होंने छात्र हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने एनएसयूआई नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक निष्पक्ष छात्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए चुना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें