गर्मियों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम ने बुधवार से पानी की सप्लाई निर्धारित समय से आधा घंटा पहले शुरू करवा दी।
पहले पंप हाउस 3.30 बजे शुरू होते थे, लेकिन बुधवार से इन्हें 3 बजे ही चालू कर दिया गया। वहीं, आने वाले दिनों में इस टाइमिंग को ढाई बजे कर दिया जाएगा। निगम का दावा है कि वाटर सप्लाई की टाइमिंग बढ़ाने से पानी की किल्लत कम होगी।
हर साल गर्मियों में पानी की खपत 110 एमजीडी तक पहुंच जाती है, जबकि पानी की सप्लाई 87 एमजीडी है। इतने गैप को कम करने केलिए शहर में पानी की बर्बादी रोकने के अभियान चलाए जा हैं और लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। बुधवार को शहर में 10 चालान किए गए, जबकि 27 को वॉर्निंग नोटिस दिया गया।
सेक्टरों में अभी भी पानी की किल्लत
पानी की समस्या विकाल रूप लेती जा रही है। अभी से लोगों के घरों में लो प्रेशर की समस्या होने लगी है। कई सेक्टरों में ऊपर की मंजिलों में पानी नहीं चढ़ रहा है, जबकि कई जगह तो ग्राउंड फ्लोर पर भी लो प्रेशर की समस्या है। वहीं शहर में पानी की लीकेज से भी बहुत बड़ी परेशानी हो रही है।