फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पताल कोविड के मरीजों से नहीं ले सकेंगे ज्यादा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने निजी अस्पतालों में इलाज का शुल्क तय कर दिया है। सोमवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जो भी अस्पताल तय शुल्क से ज्यादा वसूलते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इलाज के नाम पर कोविड के मरीजों से हो रही लूट पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सभी स्तर पर शुल्क निर्धारित कर दिए हैं और उसे कोविड केयर पैकेज का नाम दिया है। इस पैकेज में बेड, खाना, मॉनिटरिंग, नर्सिंग केयर, डॉक्टर विजिट और जांच को शामिल किया गया है। इसके साथ ही अगर मरीज को रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है, तो इसका खर्च एमआरपी के हिसाब से अलग से लिया जाएगा। पैकेज में गंभीर रूप से बीमार मरीज (कोमोरबिड) की मेडिकल केयर सपोर्टिव केयर मेडिसिन भी शामिल रहेगी। यह कोविड केयर पैकेज में ही शामिल रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा इस पैकेज में एक डायलिसिस को भी शामिल किया गया है। अगर मरीज को इससे ज्यादा की जरूरत पड़ेगी तो उसके लिए अलग से शुल्क अदा करने होंगे। प्लाज्मा थैरेपी को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही अगर मरीज की कोई बड़ी सर्जरी होती है तो उसके लिए भी अलग से शुल्क लिया जा सकेगा। वहीं गर्भवती महिला के इलाज के दौरान डिलिवरी पर होने वाले खर्च को भी अस्पताल अलग से ले सकेगा।
निजी अस्पताल के लिए निर्धारित शुल्क
सामान्य मरीज से प्रतिदिन चार्ज- जो मरीज कम लक्षण के साथ अस्पताल आते हैं और हल्के बीमार हैं, उन्हें अगर एक दिन के लिए दाखिल करना होता है तो उनसे एनएबीएच एक्रीडिटिड अस्पताल प्रतिदिन 5500 और नॉन-एनएबीएच 4500 रुपये चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिन्हें अस्पताल में लंबे समय तक दाखिल रहना होता है
सामान्य मरीज- एक सामान्य मरीज जिसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मरीज को आइसोलेशन बेड, सपोर्टिव केयर और ऑक्सीजन की जरूरत है। उससे एनएबीएच एक्रीडिटिड अस्पताल नौ हजार रुपये से ज्यादा नहीं लेगा। वहीं जो अस्पताल एनएबीएच से एक्रीडिटिड नहीं है, उससे आठ हजार रुपये लिए जा सकते हैं। इन दोनों अस्पतालों के दाम में पीपीई भी शामिल रहेगी।
गंभीर मरीज- वे मरीज जो आईसीयू में हैं, लेकिन वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है। उससे एनएबीएच एक्रीडिटिड अस्पताल 14 हजार ले सकेगा। वहीं नॉन एनएबीएच एक्रीडिटिड 13 हजार रुपये ले सकते हैं। इन दोनों अस्पतालों के दाम में दो हजार रुपये पीपीई के भी शामिल होंगे।
अत्यंत गंभीर मरीज- ऐसे मरीज जो आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर केयर की जरूरत भी है, उनसे एनएबीएच एक्रीडिटिड अस्पताल 16500 रुपये चार्ज कर सकते हैं। वहीं नॉन-एनएबीएच एक्रीडिटिड अस्पताल 15 हजार रुपये चार्ज करेंगे। इन दोनों अस्पतालों के दाम में दो हजार पीपीई के भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें