फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को तीन हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इंजेक्शन अपने कब्जे में ले कर उसके नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को रेमडेसिविर के तीन हजार इंजेक्शन दिए हैं। उसमें से 30 वायल जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रत्येक पैक में से एक-एक डोज जांच के लिए ली गई है, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ना हो। डॉक्टर कंग का कहना है कि इंजेक्शन की गुणवत्ता जांच होने के बाद उसकी रिपोर्ट से संतुष्ट होकर स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों को वह इंजेक्शन देगा। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन, ऑक्सीजन या इलाज से जुड़ी अन्य चिकित्सकीय सामग्री की कालाबाजारी संबंधी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के हेल्प डेस्क पर की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग उस शिकायत की सूचना पुलिस को देगा, जिसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें