फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, प्रापर्टी ट्रांसफर के लिए अब सीएचबी के नहीं काटने होंगे चक्कर

Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गुड न्यूज, अपनी प्रापर्टी ट्रांसफर के लिए अब सीएचबी के चक्कर लगाने और लाइन में लगने से मिलेगी निजात। दरअसल हाउसिंग बोर्ड की प्रापर्टी अब घर बैठे भी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। बोर्ड इसका साफ्टवेयर जल्द ही लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन


इससे हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। अभी तक यह सुविधा शहर में संपदा विभाग की ओर से अपने मकानों के लिए लोगों के लिए दी जा रही है। हाउसिंग बोर्ड ने बुधवार को यह भी निर्णय लिया है कि 64 हजार हाउसिंग बोर्ड के अलाटियो के आधार नंबर को भी लिंक किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया जारी है।

योग वर्कशाप का आयोजन
र्बोउ ने यह भी निर्णय लिया है कि योगा को प्रमुखता से प्रमोट किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों में लोगों के हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए योग वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि बोर्ड कार्यालय में भी एक योग कम मेडिटेशन रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन होम्स का निर्माण किया जाएगा
बोर्ड ने यह भी निर्णय लियाह ै कि इस समय सीनियर सिटीजन होम्स बनाने के लिए दो से पांच एकड़ जमीन पड़ी हुई है। संपदा विभाग विभाग इसके लिए लेआउट प्लान और डिजाइन बनाकर बोर्ड को सौंपेगा। बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है कि सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत हो 200 फ्लैट के निर्माण की स्कीम लांच की गई है उसमे एंश्योर्ड कोटे के जो 50 फ्लैट्स है उनकी वेटिंग लिस्ट 20 जुलाई को डिस्पले कर दी जाएगी, जबकि जनरल स्कीम के 150 फ्लैट का ड्रा 15 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें