फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की धमकी के बाद लंगर जीएसटी से मुक्त, वसूला टैक्स वापस देगा केंद्र

Sat, 02 Jun 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
langar
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे की धमकी के बाद श्री दरबार साहिब समेत तमाम धार्मिक स्थानों पर चल रहे लंगर अब जीएसटी से मुक्त हो गए हैं। केंद्र सरकार ने भारी दबाव के कारण जीएसटी के केंद्रीय हिस्से और आईजीएसटी को इन धार्मिक संस्थानों को वापस करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार पहले ही अपने हिस्से का जीएसटी माफ कर चुकी है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने  सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन सेवा भोज योजना को लागू करते हुए यह फैसला किया है।  केंद्र सरकार ने साल 2018-19 के लिए सेवा भोज योजना को चलाते हुए इसके अधीन 325 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके जरिये धार्मिक स्थानों पर चल रहे लंगर की तैयारी के लिए खरीदी जाने वाली राशन सामग्री पर जीएसटी और आईजीएसटी के केंद्रीय हिस्से को संबंधित धार्मिक संस्थानों को लौटाया जाएगा।

हरसिमरत कौर ने शुक्रवार सुबह पीएम की चिट्टी को ट्विटर पर अपलोड कर उन्हें धन्यवाद किया। पिछले साल एक जुलाई से जब जीएसटी लागू हुआ था तो सभी धार्मिक संस्थानों पर चलने वाले लंगर भी इसके अधीन आ गए। सबसे ज्यादा आलोचना श्री दरबार साहिब में चल रहे लंगर को लेकर पंजाब में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें