फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में गिरा ट्रांसफार्मर, सेक्टर सात में मीटर समेत बिजली का पोल भी गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ बारिश, आधा शहर अंधेरे में डूबा
विज्ञापन


- इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में गिरा ट्रांसफार्मर, सेक्टर सात में मीटर समेत बिजली का पोल भी
- रात 8.40 बजे तक बिजली की नहीं हुई सप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शुक्रवार शाम करीब 4.45 बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बिजली कट के चलते देर शाम तक लोग परेशान रहे। इस दौरान आंधी के चलते कहीं बिजली के पोल टूटे तो कहीं ट्रांसफार्मर जमीन पर बैठ गया। नतीजतन पंचकूला का आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। पंचकूला सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि शाम करीब 4.45 बजे से बिजली गई है, 8.45 बजने वाला है, अब तक बिजली नहीं आई। वहीं, इंदिरा कालोनी निवासी रामप्रसाद ने बताया कि शाम तेज हवा के साथ आंधी आने के बाद से बिजली का कट लगा है, रात के 9.30 बजने वाला हैं अब तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की गई। जबकि पंचकूला सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि शाम 4.45 बजे 7.15 बजे तक बिजली का कट लगा था। वहीं सेक्टर में शाम के समय दो घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रही। सेक्टर-17 निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आंधी के दौरान उनके सेक्टर में बिजली का कट लगा था, रात 8.40 तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की गई है, आने की भी कोई उम्मीद नहीं है।

पार्कों में अंधेरा, शाम को सैर के लिए नहीं गए लोग
बारिश के बाद भी कई सेक्टरों के सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ था, क्योंकि नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट बंद थी। जिस वजह से पंचकूला के पार्कों में सैर के लिए जाने वाले महिला, बुजुर्ग व बच्चे घर पर हीं बैठे रहे। क्योंकि पार्कों में बिल्कुल अंधेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन में गिरा ट्रांसफार्मर
पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन के प्लॉट नंबर 145 का ट्रांसफार्मर तेज आंधी के चलते जमीन पर पोल सहित गिर गया। वहीं सेक्टर - सात में मकान नंबर 1208 के आगे भारी बारिश और तूफान के कारण मीटर समेत बिजली का पोल जमीन गिर गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें