चंडीगढ़। नगर निगम ने स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद अपनी रैंकिंग सुधारने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर निगम ने अब भवन निर्माण के मलबा गिराने के लिए 23 जगह निश्चित की हैं।
अब लोग अपने भवन निर्माण के मलबे को सड़क किनारे नहीं फेंक सकेंगे। कई बार दूर होने के वजह से लोग सड़क के किनारे ही मलबा गिरा देते थे, इसलिए गंदगी होती थी और इसी के चलते रैंकिंग में भी कमी आई है।
ये स्थान किए निश्चित
सेक्टर-9 के सहज सफाई केंद्र के पास
गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-16 की बैक साइड
सेक्टर-19 के मेंटेनेंस बूथ के पास
सेक्टर-23 डी के सहज सफाई केंद्र के नजदीक
सेक्टर-25 के आईओसी के बाउंड्री के पास
सेक्टर-26 के एमसी स्टोर टिंबर मार्केट के नजदीक
सेक्टर-28 के सब स्टेशन और ग्रीन बेल्ट के बीच की जगह
सेक्टर-29 के सहज सफाई केंद्र के पास
सेक्टर-31बी के सहज सफाई केंद्र के पास
सेक्टर-47 के सहज सफाई केंद्र के पास
सेक्टर-48 वी-5 रोड ट्यूबवेल के पास
सेक्टर-51 के सहज सफाई केंद्र के पास
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पेट्रोल पंप के पास
डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के अंदर
मलोया के गोशाला के सरोवर के पास
सेक्टर-38 के शाहपुर कॉलोनी के साथ सड़क के किनारे
सेक्टर-56 के वी-5 रोड के कूड़ेदान के साथ
सेक्टर-45 के सामुदायिक केंद्र के सामने खुली जगह में
लोंग टाइल फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र फेज वन की टाइल फैक्ट्री के नजदीक
राम दरबार कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र के पास
मौलीजागरां में चरण सिंह कॉलोनी के पीछे
मनीमाजरा के श्मशान घाट के नजदीक
मनीमाजरा के न्यू दर्शनी बाग के पीछे ट्यूबवेल के नजदीक