फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कर्फ्यू पास बनाने के लिए अब नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर, ऐसे ऑनलाइन बनवाएं

Sun, 29 Mar 2020 03:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अब लोगों को कर्फ्यू पास बनवाने के लिए सेक्टर-17 के डीसी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब अनिवार्य सेवाओं (इसेंशियल सर्विस) से जुड़े लोगों के लिए प्रशासन ने ऑनलाइन पास बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे तक करीब 100 लोगों ने पास के लिए आवेदन भी किया है। ई-कर्फ्यू पास के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर लिंक दिया गया है। लिंक खोलने के बाद पेज खुलेगा जिसमें व्यक्ति को अपनी जानकारी देनी होगी। इसमें आवेदनकर्ता को संबंधित दस्तावेज भी पीडीएफ के रूप में अपलोड करने होंगे। उसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन


एसएमएस से मिलेगी जानकारी
आवेदनकर्ता को एसएमएस के माध्यम से फॉर्म के स्वीकार होने या रद्द होने की जानकारी मिलेगी। अगर संबंधित दस्तावेज ठीक नहीं होंगे तो उसे रद्द कर दिया जाएगा और अगर ठीक पाए गए तो एसएमएस के माध्यम से ही ई-पास को डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्फ्यू पास सिर्फ उन्हीं लोगों को जारी किया जाएगा जो अनिवार्य सेवाओं से जुड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें