फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों के पास बनाए जाने के मामले में सुपरवाइजर सहित दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सब्जियों और राशन की सप्लाई के लिए चहेतों के पास बनाने के मामले में दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रेन मार्केट की प्रशासक नाजुक कुमार ने सुपरवाइजर सहित एक लिपिक को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा की गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लोगों के घरों में ही राशन और सब्जियों की सप्लाई के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए सीटीयू की लगभग 90 से अधिक बसों और वेंडरों के पास बनाए गए थे। आरोप है कि सब्जियों और राशन की आपूर्ति के लिए बनने वाले पास में नगर निगम और मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने चहेतों के ही पास बना दिए। लाइसेंसी वेंडरों का यह भी कहना है कि जिन वेंडरों के पास बनाए गए हैं, वह प्रशासन की ओर से तय सब्जियों और राशन के रेटों पर सामान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को अधिक दामों पर सामान मिल रहा है।
आरोप यह भी है कि अधिक पैसों के वसूली के विषय में अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी है, लेकिन किसी भी वेंडर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वेंडरों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी। इस मामले को ग्रेन मार्केट की प्रशासक नाजुक कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पास जारी करने वाले सुपरवाइजर और एक लिपिक स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें