फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस, 13 सितंबर को दाखिल करना होगा जवाब

Tue, 05 Sep 2023 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर महिला कोच के यौन शोषण मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला जज राजीव के. बेरी की अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर 13 सितंबर को जवाब दाखिल करने को कहा है। पुलिस के जवाब दायर करने के बाद अदालत तय करेगी कि आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाए या नहीं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने संदीप सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चालान पेश किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होनी है। इस मामले में अदालत की ओर से मंत्री संदीप सिंह को नोटिस भी भेजा गया था।

इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें