फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक दिन गिन बीते 50 दिन, हालातों में आया सुधार, भीड़ हुई कम

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 90 फीसदी हालात सामान्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से हालात सामान्य होने के लिए 50 दिन मांगे थे। 50वें दिन (बुधवार को) चंडीगढ़ में नोटबंदी का मिलाजुला असर दिखाई दिया। शहर के बैंकों से लोगों को अब निर्धारित सीमा (24 हजार रुपये) में कैश मिल रहा है। अब शहर के सभी एटीएम में 100, 500 और 2000 केनोट उपलब्ध हैं। हालांकि, महीने के शुरुआत में सैलरी आने और पेंशन बांटने के दौरान बैंकों और एटीएम पर काफी भीड़ देखने को मिली थी।
विज्ञापन


अगले महीने की शुरुआत में भी बैंकों में भीड़ उमड़ने के कयास बैंक अधिकारी लगा रहे हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर के शुरुआत में कैश की कमी के कारण परेशानी आई थी, लेकिन 15 दिसंबर के बाद सरकारी एजेंसियों (ईडी और इनकम टैक्स विभाग) की छापेमारी के बाद से लोग अब जमाबंदी नहीं करके बैंकों में पैसा जमा करवा रहे हैं। इससे नई करेंसी की किल्लत काफी हद तक कम हुई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम रमेश बशेर के अनुसार, शहर में अब स्थिति सामान्य है। कैश की किल्लत को लेकर कोई परेशानी नहीं है। अब 500 के नोट भी अच्छी संख्या में आ रहे हैं। लोगों की तय सीमा तक जितनी कैश की डिमांड है उसे पूरा किया जा रहा है। वहीं, यूको बैंक के एजीएम एसके सांख्यान के अनुसार, अब लोग कैश डिपॉजिट करा रहे हैं। इसमें नई करेंसी भी है। अब रोजाना की डिपॉजिट पेमेंट अधिक हो रही है। इस कारण कैश की कोई समस्या नहीं आ रही है। हालांकि, उन्होंने यह बात जरूर कही कि महीने के शुरुआत में लोगों की भीड़ जरूर बढ़ेगी, लेकिन उसके लिए कैश की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अभी भी कैश नहीं

चंडीगढ़ में 90 फीसदी हालात सामान्य - फोटो : अमर उजाला
पीएनबी के एजीएम एसएन दूबे के अनुसार चंडीगढ़ में स्थिति अब काफी हद तक सामान्य हो चुकी है। 500 के नोट प्रचलन में आने के बाद से लोगों की परेशानी दूर हो चुकी है। अब कैश को लेकर कोई परेशानी नहीं आ रही है। 

यहां अभी भी कैश नहीं
जीएमसीएस-32 में मौजूद एसबीआई के तीनों एटीएम कैशलैस थे। इसके अलावा सेक्टर-42सी की मार्केट में मौजूद एटीएम भी मंगलवार रात से बिना कैश के है। सेक्टर-37 में भी एक सरकारी और एक निजी बैंक के एटीएम में कैश खत्म था। 

कैशलैस होने लगे पब्लिक डीलिंग वाले सरकारी आफिस 
यूटी को कैशलैस बनाने की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत प्रशासन के तीन सरकारी कार्यालय रेगुलेटिंग लाइसेंस अथॉरिटी (आरएलए), एस्टेट आफिस और डीसी आफिस को पूरी तरह से कैशलैस कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों जैसे चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू), हेल्थ डिपार्टमेंट में हाल ही में स्वैपिंग मशीन लग चुकी हैं। हालांकि यहां अभी और स्वैपिंग मशीनों की जरूरत है। 

एटीएम से घटीं लाइनें
कैश की दिक्कत दूर होने के बाद से शहर के अधिकतर एटीएम पर अब लंबी लाइनें देखने को नहीं मिल रही हैं। सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वॉयर और सेक्टर-35 में मौजूद अधिकतर बैंकों के एटीएम इन दिनों कैश से फुल हैं। हालांकि, कुछ एटीएम ऐसे भी देखने को मिले जहां पिछले कई दो-तीन दिन से कैश ही नहीं था। नोटबंदी की घोषणा के बाद से दिन में दो से तीन बार तक इनमें कैश भरने की नौबत आई थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद एटीएम में एक बार कैश लोड करने के बाद दो से तीन दिन तक चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें