फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर अब धड़ल्ले से प्रवेश करना होगा मुश्किल

Wed, 03 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर अब धड़ल्ले से प्रवेश करना मुश्किल होगा। सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के लिहाज से सामान्य रेलवे पुलिस(जीआरपी)जल्द ही हरियाणा के पांच रेलवे स्टेशनों पर खुलने वाले सभी गैर-जरूरी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स को बंद कर देगी।
विज्ञापन


पिछले माह पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाके की घटना के बाद जीआरपी ने इस दिशा में पहल करने का फैसला लिया है। इन प्वाइंट्स को बंद करने के लिए रेलवे की बेकार हो चुकी प्रॉपर्टी (स्लैब या अन्य खराब हो चुके उत्पाद) का इस्तेमाल किया जाएगा।

पिछले महीने पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाके की घटना के बाद जीआरपी ने इसके लिए योजना तैयार की। इसके तहत पानीपत, अंबाला, गुड़गांव सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के इर्द-गिर्द गैर-जरूरी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स, जिसे किसी आपराधिक या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीआरपी के आईजी पीएस अहलावत के मुताबिक कई रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से गैर जरूरी प्वाइंट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों को सुरक्षित सफर करने का मौका मिलने के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि हालांकि इन स्टेशनों पर इमरजेंसी गेट को खोलने का प्रावधान रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें