फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assmbly Election: असीम गोयल का नामांकन करवाने पहुंचे सीएम, पटाखों से स्वागत द्वार में लगी आग

Mon, 09 Sep 2024 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पांच सितंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया में अभी तक 52 नामांकन हो चुके है। हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। आठ अक्तूबर को परिणाम आ जाएगा। 
विज्ञापन
अंबाला में सीएम के स्वागत के लिए लगे द्वार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अंबाला शहर में मंत्री असीम गोयल के नामांकन में सीएम नायब सैनी शामिल होने पहुंचे। उनके स्वागत में सिटी में स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसी में से एक स्वागत द्वार में आग लग गई।
विज्ञापन




यह आग कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे पटाखों के कारण लगी। इसके बाद सीएम के काफिले को दूसरे रास्ते से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक ले जाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आग बुझाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है । इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल की नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी माैजूद रहे। वहीं महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। 

सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा से नामांकन करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें