फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के पहले ही दिन असर नहीं, धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग करते दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के आदेश पर एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगना था लेकिन पहले ही दिन लोग शहर में धड़ल्ले से प्लास्टिक का उपयोग करते दिखे। मंडी में लोग पॉलिथीन में सब्जी ले जाते दिखे तो दुकानों पर भी पॉलिथीन में सामान रखकर दिया जा रहा था। लगातार जागरुकता के बावजूद न लोग चेत रहे हैं और न कर्मचारी सख्ती दिखाकर चालान कर रहे हैं। यही कारण है कि जागरूकता कार्यक्रम के तुरंत बाद लोग प्लास्टिक का उपयोग करने लगते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम और प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए हैं। इन्हें लोग देखते भी हैं लेकिन उसका असर कुछ नहीं होता। दूसरी ओर कर्मचारी भी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। यही कारण है कि इक्का-दुक्का कार्रवाई के बाद लोग भी धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग करते रहते हैं। प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए दूसरी बार अधिसूचना जारी की है, लेकिन असर दिखता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें