फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी में नहीं हो सका कोई एजेंडा डिस्कस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी की बुधवार को हुई बैठक वार्ड विकास से जुड़े एजेंडों को लेकर हंगामे के बीच स्थगित हो गई। भाजपा पार्षद एवं कमेटी सदस्य हरजीत सिंह और राजिंद्र शर्मा ने अपनी-अपनी वार्ड के टेबल एजेंडे बैठक में लाने की मांग की, लेकिन कमिश्नर की ओर से बताया गया कि टेबल एजेंडा तैयार नहीं था। इसके बाद भाजपा के तीनों पार्षद और कमेटी सदस्य एक-एक कर बैठक से बाहर चले गए। मेयर सौरभ जोशी ने बैठक स्थगित कर दी। इस कारण किसी भी विकास एजेंडे पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने वार्ड विकास फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पार्षद रामचंद्र के वार्ड में 85 लाख रुपये के वार्ड विकास फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो अन्य वार्डों में भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी सुरक्षा से जुड़ा काम है, इसलिए वार्ड विकास फंड से इसे नहीं कराया जा सकता। राणा ने सवाल उठाया कि यदि ऐसा है तो एक वार्ड में कैमरे कैसे लगाए गए। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।
राणा ने कहा कि बुडै़ल में सड़कों, गलियों और बरसाती पानी की निकासी की लाइन का काम सात दिन में कराने का सदन में आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। बारिश में बुडै़ल में जलभराव की स्थिति बनी रही। विरोध में भाजपा पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी और आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ही रह गए थे। मेयर द्वारा बैठक स्थगित किए जाने के बाद दोनों भी बाहर चले गए और बिना एजेंडा चर्चा के बैठक समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें