फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पठानकोट-अमृतसर और जम्मूतवी रेल सेक्शन की नौ ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चलीं, जानें वजह

Tue, 30 May 2023 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

बेगमपुरा से जम्मूतवी जाने वाली वाराणसी सुपरफास्ट को पठानकोट कैंट स्टेशन पर पांच घंटे रोका गया। इसी प्रकार गुवाहाटी से कटरा जाने वाली कामाख्या चार घंटा, मुंबई से कटड़ा जाने वाली स्वराज सुपरफास्ट पांच घंटा, आंबेडकर नगर से कटरा जाने वाली मालवा सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटा और गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ भी सवा पांच घंटा देरी से चली।
विज्ञापन
भरोली स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर एफओबी (फुट ओवरब्रिज) कार्य के चलते मंगलवार को पठानकोट-अमृतसर और पठानकोट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर चार घंटे के लिए रेल यातायात रोक दिया गया। जिसके चलते नौ ट्रेनें रद्द की गईं और लंबी दूरी की सात ट्रेनें चार से पांच घंटा देरी से चलीं। इस कारण पठानकोट से दिल्ली, अंबेडकर नगर, मुंबई और अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से जम्मूतवी, उधमपुर व कटरा जाने वाले यात्रियों को भी पठानकोट कैंट व अन्य स्टेशनों पर बैठकर समय व्यतीत करना पड़ा।

विज्ञापन


एफओबी के चलते यह ट्रेनें रही कैंसिल
उधमपुर से पठानकोट के रास्ते सूबेदारगंज जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस, पठानकोट से सुबह 04:55 और दोपहर 2:35 पर उधमपुर जाने वाली डीएमयू, उधमपुर से दोपहर साढ़े 12 और शाम साढ़े 7 पठानकोट आने वाली डीएमयू, अमृतसर से दोपहर 11:35 पठानकोट आने वाली रावी एक्सप्रेस, पठानकोट से 12 बजे वेरका जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से शाम 5:30 बजे जाने वाली पैसेंजर, पठानकोट से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर को कैंसिल किया गया।

विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
एफओबी कार्य के चलते बेगमपुरा से जम्मूतवी जाने वाली वाराणसी सुपरफास्ट को पठानकोट कैंट स्टेशन पर पांच घंटे रोका गया। इसी प्रकार गुवाहाटी से कटरा जाने वाली कामाख्या चार घंटा, मुंबई से कटड़ा जाने वाली स्वराज सुपरफास्ट पांच घंटा, आंबेडकर नगर से कटरा जाने वाली मालवा सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटा और गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ भी सवा पांच घंटा देरी से चली। इसी प्रकार कटरा से चलने वाली मालवा सुपरफास्ट और स्वराज सुपरफास्ट को जम्मूतवी रेल सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों पर चार घंटे रोका गया। शाम चार बजे के बाद रेल सेक्शन दोबारा बहाल होने के बाद उक्त दोनों ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया।

यात्री हुए परेशान
दिल्ली से माता श्री वैष्णो देवी जा रहे अजय श्रेष्ठ, विकास शर्मा, आनंद परीक्षित, सोनाली ने बताया कि दो महीने पहले रिजर्वेशन करवाई थी। उन्हें नहीं पता था कि ट्रेन को चार घंटे के लिए रोक दिया जाएगा। टिकट जम्मूतवी तक है और आगे से बस के जरिये जाना था लेकिन अब अधिकारी चार बजे के बाद ट्रेन चलने की बात कह रहे हैं। लिहाजा, उनके पास कोई विकल्प भी नहीं है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पठानकोट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर भरोली जंक्शन और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाए थे। इन पर केवल गार्डर डालने का काम शेष था। मंगलवार को ब्लाकेज लेकर उक्त दोनों रेलवे स्टेशनों पर गार्डर डाल दिए गए। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद अब यात्री एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से आ-जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें