फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना रेंज के नौ पुलिस अधिकारी निलंबित, रिश्वतखोरी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नपे

Sun, 10 Apr 2022 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खन्ना पुलिस थाना सिटी-2 के एएसआई मेजर सिंह को निलंबित किया गया है। उन पर शिकायतकर्ता पर हमला करने के मामले में बिना मेडिकल करवाए आईपीसी 325 के तहत केस दर्ज करना और फिर उच्चाधिकारियों को बताए बिना धारा हटाकर केस समाप्त करने का आरोप है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग ने लुधियाना रेंज के तीन जिलों के नौ पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के मामलों में निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एक एसएचओ और आठ एएसआई शामिल हैं। इसके साथ ही विभाग ने मोगा में भी एक एसएचओ और दो एएसआई को रिश्वतखोरी व ड्यूटी में कोताही बरतने के मामलों में निलंबित किया है।

विज्ञापन


थाना जोधां के एएसआई गुरमीत सिंह को दिसंबर 2021 में विभिन्न मामलों में पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ कमजोर केस बनाने और अदालत में फाइनल रिपोर्ट दाखिल न करने पर निलंबित किया गया है। लुधियाना रूरल पुलिस लाइन के एएसआई गुरमीत सिंह को लोगों से बुरे बर्ताव और आपराधिक तत्वों से गठजोड़ के चलते ड्यूटी में लगातार लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।

खन्ना पुलिस थाना सिटी-2 के एएसआई मेजर सिंह को निलंबित किया गया है। उन पर शिकायतकर्ता पर हमला करने के मामले में बिना मेडिकल करवाए आईपीसी 325 के तहत केस दर्ज करना और फिर उच्चाधिकारियों को बताए बिना धारा हटाकर केस समाप्त करने का आरोप है। थाना सिटी खन्ना के एएसआई बलजीत सिंह को एक हेड कांस्टेबल वरिंदर सिंह द्वारा तीन लोगों के खिलाफ वर्दी फाड़ने की शिकायत देने के बावजूद चार माह तक चालान पेश न करने के कारण निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


थाना सिटी-2 खन्ना के एएसआई सोहन सिंह को मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने में बिना कारण देरी करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला एसबीएस नगर पुलिस के अंतर्गत, थाना सदन बंगा के एएसआई सुखपाल सिंह को दस अलग-अलग मामलों में अपराधियों को पकड़ने और छोड़ देने, केस के चालान देरी से पेश करने सहित अन्य मामलों में निलंबित किया गया है। थाना राहों के एएसआई जसविंदर पाल को तीन अलग-अलग मामलों में ड्यूटी बरतने और थाना सिटी बलाचौर के एएसआई पुष्पिंदर कुमार को सात अलग-अलग केसों में जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

इसके अलावा मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने गैंगस्टर हरजीत सिंह पिंटा के मामले में बाघापुराना के एसएचओ कुलजिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही रिश्वतखोरी को आरोपों के तहत थाना बधनीकलां के एएसआई गुरदेव सिंह और बलासपुर चौकी के एएसआई बलबीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें